best news portal development company in india

आजमगढ़ ट्रिपल हत्याकांड,चश्मदीद पंडित ने बताई आंखों देखी, बोले-‘आधार कार्ड दिखाओ, नहीं तो मार देंगे’

SHARE:

आजमगढ़ ट्रिपल हत्याकांड,चश्मदीद पंडित ने बताई आंखों देखी, बोले- ‘आधार कार्ड दिखाओ, नहीं तो मार देंगे’

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में चश्मदीद पंडित हिमांशु मिश्रा ने घटना की पूरी जानकारी बताई है उनके मुताबिक,गांव में पांच दिवसीय अनुष्ठान चल रहा था, जिसमें चार दिन की पूजा पूरी हो चुकी थी और पांचवें दिन की पूजा बाकी थी इसी दौरान आरोपी अरविंद सिंह के साथ विवाद हुआ और देखते ही देखते गोलीबारी की घटना हो गई।हिमांशु मिश्रा के अनुसार, पूजा के लिए उन्हें आरोपी की मां ने उनके पुरोहित महेंद्र पाठक के कहने पर बुलाया था। उनका कहना है कि घटना से पहले दिन में अरविंद सिंह सामान्य थे और किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था शाम को बाहर से लौटने के बाद अरविंद ने पूजा कर रहे लोगों से पूछा कि उन्हें किसने बुलाया है और वे वहां क्यों आए हैं।हिमांशु के मुताबिक, जवाब देने पर अरविंद ने उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा। आधार कार्ड साथ नहीं होने की बात कहने पर कथित तौर पर उसने तत्काल आधार कार्ड दिखाने को कहा और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद स्थिति बिगड़ गई हिमांशु के मुताबिक, अरविंद ने लाठी उठाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में घर के अंदर से रिवॉल्वर लेकर बाहर आया इसी दौरान उसकी पत्नी बबिता बीच-बचाव करने पहुंचीं, तभी कथित तौर पर अरविंद ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई हिमांशु ने बताया कि इसके बाद उनके पुरोहित महेंद्र पाठक वहां से भागने लगे, लेकिन उन पर भी गोली चला दी गई, गोली लगने से उनकी भी मौके पर मौत हो गई।

पिता अखिलेश मिश्रा को भी लगी गोली

चश्मदीद के अनुसार, इसके बाद अरविंद ने उनके पिता अखिलेश मिश्रा पर भी गोली चलाई,पहली गोली से वह बच गए, जिसके बाद हिमांशु और उनके पिता दीवार फांदकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे इसी दौरान दोबारा गोली चलाए जाने की बात हिमांशु ने कही, जो उनके पिता को लगी और उनकी भी मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया हिमांशु के मुताबिक, इसके बाद अरविंद अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर बंद हो गया पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में अरविंद सिंह और उसके बेटे शौर्य की मौत होने की जानकारी सामने आई है पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है चश्मदीद पंडित हिमांशु मिश्रा के बयान से घटना से पहले हुए विवाद और उसके बाद की गोलीबारी की स्थिति सामने आई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई