best news portal development company in india

आजमगढ़lऑपरेशन वज्रपात के तहत तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई, गाली-गलौज और धमकी वाले पोस्ट पर युवक गिरफ्तार !

SHARE:

आजमगढ़lऑपरेशन वज्रपात के तहत तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई, गाली-गलौज और धमकी वाले पोस्ट पर युवक गिरफ्तार

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा और धमकी भरे पोस्ट के जरिए दबंगई प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी है इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत तहबरपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान 21 वर्षीय प्रियांशु चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया, निवासी बेलवा बिशुनपुर, थाना तहबरपुर के रूप में हुई है पुलिस ने बताया कि युवक की इंस्टाग्राम आईडी priyanshuu0001 को चिन्हित किया गया था। आरोप है कि इस अकाउंट से गाली-गलौज और धमकी से संबंधित पोस्ट किए जा रहे थे।पुलिस के अनुसार युवक को सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने के लिए समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की।तहबरपुर पुलिस ने युवक को BNSS की धारा 170/126/135 के तहत सुबह करीब 11:20 बजे गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में चालान कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यपाल और कांस्टेबल वंदन सिंह शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई