best news portal development company in india

साइबर ठगी के दो मामलों में आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ₹13,247 वापस

SHARE:

साइबर ठगी के दो मामलों में आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ₹13,247 वापस

आजमगढ़। जिले में साइबर ठगी के मामलों में आजमगढ़ पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों की ठगी गई रकम में से कुल 13,247 रुपये वापस करा दिए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में फ्रॉड की रकम को समय रहते होल्ड कराया और नियमानुसार पीड़ितों के बैंक खातों में धनराशि वापस कराई।

पुलिस के अनुसार, थाना मुबारकपुर क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासी शमशेर अली के साथ फल उपलब्ध कराने का झांसा देकर साइबर ठगी की गई थी। उनके साथ कुल 57 हजार रुपये की ठगी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 56,565 रुपये होल्ड कराए। इनमें से 6,690 रुपये नियमानुसार पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए हैं। शेष धनराशि की वापसी के लिए संबंधित बैंक से समन्वय कर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, थाना गम्भीरपुर क्षेत्र के ग्राम कमरावां निवासी तिलथु यादव के HDFC बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से 44,998 रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था। पीड़ित की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। पुलिस के मुताबिक, इसमें से 6,557 रुपये MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए हैं। शेष रकम की वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।

इस तरह दोनों मामलों में आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई से कुल 13,247 रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई है।

आजमगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर देरी न करें और तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार, समय रहते शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को होल्ड कराने और उसे वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई