best news portal development company in india

आजमगढ़ में सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित; प्रशासन की तत्परता से तुरंत बहाल हुआ यातायात

SHARE:

आजमगढ़ में सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित; प्रशासन की तत्परता से तुरंत बहाल हुआ यातायात

आजमगढ़। लखनऊ-बलिया मार्ग पर इब्राहिमपुर-अंबारी क्षेत्र में अचानक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एसडीएम फूलपुर भी मौजूद रहे और राहत कार्य की निगरानी की।

प्रशासनिक टीम ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को सड़क से हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन दोबारा सुचारू हो गया। समय रहते की गई कार्रवाई से राहगीरों को राहत मिली और संभावित दुर्घटना की आशंका भी टल गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होने से यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो सकी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई