पीएम स्वनिधि योजना में मुबारकपुर नगर पालिका का देश में 13वां स्थान, कर्मचारियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत वेंडर्स प्रोफाइलिंग में देश में 13वां स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में 26 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में योजना के सफल क्रियान्वयन और नगर पालिका को यह उपलब्धि दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया,

अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के लिपिक, सभासदगण एवं कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे!

कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना को बेहतर तरीके से लागू करने और नगर पालिका परिषद को मिली उपलब्धि के लिए संबंधित कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की गई।








