भाजपा कार्यकर्ताओं ने रटेश्वर महादेव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण
लालगंज/आजमगढ़। नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित रटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री संचिता श्री चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा/सेवा संकल्प’ के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की तथा चूने का छिड़काव किया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री संचिता श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव को विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह, राकेश चतुर्वेदी, रजनीश जायसवाल, संजय जायसवाल, आदर्श राय, अरविंद, विशाल राय, आनंद राय, सौरभ सिंह, संतोष तिवारी, आर्यन सोनकर, विशाल चौहान, गणेश राय, तेगबहादुर यादव, सत्यम उपाध्याय, सुनील राय, दिवाकर विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








