best news portal development company in india

बीएचयू के हॉस्टल की मेस के खाने में मिला कीड़ा, छात्रों में रोष !

SHARE:

कुलपति ने मौके पर पहुंचकर किया मेस का निरीक्षण, हॉस्टल वार्डन को छात्रों की कमेटी गठित करने का निर्देश

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ब्वॉयज हॉस्टल की मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार को एक छात्र की थाली में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों में नाराजगी फैल गई। शिकायत मिलने पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी स्वयं हॉस्टल की मेस पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया बताया गया कि मेस का संचालन शुरू हुए अभी करीब एक माह ही हुआ है, लेकिन भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आने लगी है। बुधवार को एक छात्र की थाली में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों का आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों से खाना बनाने में लापरवाही बरती जा रही थी और कई छात्रों की थाली में कीड़ा मिलने की घटनाएं सामने आ रही थीं मामले की जानकारी मिलने पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी हॉस्टल की मेस पहुंचे। उन्होंने वहां सफाई, कुकिंग एरिया और भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। कुलपति ने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया से लेकर छात्रों को थाली में खाना परोसे जाने तक की व्यवस्था को देखा कुलपति ने हॉस्टल वार्डन प्रो. नागेंद्र सिंह को छात्रों की एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। कमेटी के सदस्य मेस में भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अलावा छात्रों की ओर से यह भी देखा जाएगा कि सब्जियों और अन्य सामग्री की किस प्रकार कटाई हो रही है तथा चावल किस तरह तैयार किए जा रहे हैं।

नई व्यवस्था के तहत अनाज से लेकर छात्रों की थाली में भोजन परोसे जाने तक की पूरी प्रक्रिया पर छात्रों की नजर रहेगी।

इसका उद्देश्य भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करना है बताया गया कि विश्वविद्यालय में कई वर्षों से मेस बंद थी। जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय का दौरा किया था, तब मेस बंद मिलने पर नाराजगी जताई थी। उनके निर्देश के बाद मेस का संचालन दोबारा शुरू किया गया था। अब भोजन में कीड़ा मिलने की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई