best news portal development company in india

‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’ में सजी भव्य रंगोली

SHARE:

मसुविवि परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने भव्य रंगोली बनाकर सेवा, समर्पण, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया।रंगोली में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगों के आकर्षक संयोजन से तैयार की गई भव्य रंगोली भारतीय कला एवं संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने के साथ ही सेवा भावना और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दे रही थी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और संबंधित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को उचित मंच उपलब्ध कराकर उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारना विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है।विश्वविद्यालय परिसर में बनाई गई रंगोली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ ही आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। लोग रंगोली के साथ तस्वीरें लेते और इस रचनात्मक प्रस्तुति को कैमरे में कैद करते नजर आए।कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मनीषा, डॉ. सपना और डॉ. शशि प्रकाश ने किया। सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार के अलावा डॉ. हरेंद्र, डॉ. सचिन, डॉ. दीक्षा, शुभम, सूर्य प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई