best news portal development company in india

बसपा कार्यकर्ता महासम्मेलन में इमरान अहमद उर्फ हिटलर की सक्रिय भूमिका चर्चा में, पंकज कुमार को लालगंज का प्रभारी प्रत्याशी घोषित

SHARE:

बसपा कार्यकर्ता महासम्मेलन में इमरान अहमद उर्फ हिटलर की सक्रिय भूमिका चर्चा में, पंकज कुमार को लालगंज का प्रभारी प्रत्याशी घोषित

लालगंज, आजमगढ़। नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित राम-जानकी मैदान परिसर में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से एक दिवसीय कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के मुख्य कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्र ने पंकज कुमार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया।

कार्यक्रम में फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र 349 से बसपा के मजबूत संभावित दावेदार इमरान अहमद उर्फ हिटलर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पार्टी कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी चर्चा का विषय रही। इमरान अहमद उर्फ हिटलर पार्टी के निर्देशन और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिनेश चंद्र ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, संविधान और वंचित समाज के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और युवाओं से बाबा साहब के विचारों एवं संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान दिनेश चंद्र ने समाजवादी पार्टी और भाजपा की नीतियों पर भी राजनीतिक टिप्पणी की और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

पूर्व सांसद डॉ. बलिराम सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया। संचालन विनोद चौहान ने किया। इस अवसर पर ओमकार शास्त्री, इंदू चौधरी, हीरालाल गौतम, इमरान अहमद उर्फ हिटलर, अरविंद कुमार, अशोक सोनकर, अबु कैस आज़मी, मदन राम, नीरज सिंह, बृजेश गौतम, साहिब अंसारी, पंकज कुमार, अरुण सिंह, अशोक महाप्रधान, गुफरान, ताबीज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई