best news portal development company in india

नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर कोतवाली में गोष्ठी, आयोजकों को दिए गए दिशा-निर्देश

SHARE:

आजमगढ़ में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील, समस्या होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने के निर्देश

आजमगढ़, 10 अक्टूबर 2026। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शनिवार को थाना कोतवाली परिसर में पूजा पंडालों के आयोजकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी ने उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान निर्धारित निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए भी निर्देशित किया।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, पूजा पंडालों के आयोजक एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई