राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दोपहर 12:30 बजे होगा आयोजन, समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारियां पूरी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को आजमगढ़ के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें 500 से अधिक जोड़ों के विवाह और निकाह संपन्न कराए जाने की तैयारी है समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा,कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र के अनुसार, आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का संदेश शामिल है। आयोजन स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, आजमगढ़ निर्धारित किया गया है सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी परिवारों और अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को विवाह संबंधी आर्थिक बोझ कम करने में सहायता मिलेगी।








