आजमगढ़ में 35 टीमों के बीच हुआ जिला स्तरीय मुकाबला, देवरिया गाजीपुर की टीम रही तीसरे स्थान पर
मेहनगर, आजमगढ़। जिले की मेहनगर तहसील के झुंझवा गांव स्थित ग्रामसभा में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और बलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों की कुल 35 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में मुकुंद बाबा अकादमी मऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुकुंद बाबा अकादमी मऊ और डीहा आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया। 20 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में मुकुंद बाबा अकादमी मऊ ने 25 अंकों के साथ जीत दर्ज की, जबकि डीहा आजमगढ़ की टीम 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विजेता और उपविजेता टीम को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मुकुंद बाबा अकादमी मऊ की टीम को 10 हजार रुपये नकद, स्मृति चिह्न और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर रही डीहा आजमगढ़ की टीम को पांच हजार रुपये, दीवार घड़ी और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया तीसरे स्थान पर देवरिया गाजीपुर की टीम रही, जिसे 2,500 रुपये देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और कबड्डी के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना रहा।







