best news portal development company in india

आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने में भारत मजबूत करेगा सहयोग, अमित शाह ने जताई प्रतिबद्धता !

SHARE:

बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर अपराध पर मिलकर कार्रवाई करने पर जोर

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत आतंकवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बिम्सटेक सदस्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और समझौतों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अपराधी नेटवर्क अब राष्ट्रीय सीमाओं से परे काम कर रहे हैं और स्थानीय कमजोरियों का फायदा उठाते हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए क्षेत्रीय समन्वय मजबूत करना जरूरी है।

दिल्ली घोषणा को मिली मंजूरी

दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक में सदस्य देशों ने ‘दिल्ली घोषणापत्र’ को मंजूरी दी बैठक में बदलते आपराधिक नेटवर्क से मुकाबले के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग को व्यावहारिक रूप देने पर जोर दिया गया अमित शाह ने कहा कि सहयोग से न केवल आम नागरिकों की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों की क्षमता भी बढ़ेगी।

आतंकवाद, मानव तस्करी और साइबर अपराध पर साझा रणनीति

गृह मंत्री ने आतंकवाद, सीमा पार संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, कट्टरपंथ, मानव तस्करी, अवैध वित्तीय लेनदेन और साइबर खतरों से निपटने के लिए साझा संकल्प की जरूरत बताई उन्होंने कहा कि बिम्सटेक क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सदस्य देशों के बीच बेहतर तालमेल और सूचनाओं का आदान-प्रदान अहम है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सहयोग को ऐसी व्यावहारिक व्यवस्था में बदलना होगा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमता में सुधार हो।

सात देशों का क्षेत्रीय संगठन है बिम्सटेक

बिम्सटेक यानी ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन’ बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के सात देशों का संगठन है। इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्षेत्र में करीब 1.7 अरब लोग रहते हैं और इसका संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद लगभग पांच लाख करोड़ डॉलर बताया गया है। ऐसे में क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और अपराध नियंत्रण के लिए सदस्य देशों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई