इस्लामपुरा में घूमने का विरोध करते हुए की गई थी कहासुनी और अभद्रता, वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
आजमगढ़, 14 अक्टूबर 2026। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा में युवक-युवती के साथ अभद्रता किए जाने के वायरल वीडियो के मामले में आजमगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सादाब (22) पुत्र जमशेद निवासी खैराबाद, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ, हाल निवासी इस्लामपुरा, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है।
11 अक्टूबर को हुई थी घटना
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को इस्लामपुरा क्षेत्र में एक युवक और युवती के साथ घूमने का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने कहासुनी और अभद्रता की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर संबंधित लोग फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने युवक-युवती से बातचीत कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
वायरल वीडियो के आधार पर हुई गिरफ्तारी
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की। वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए मुख्य आरोपी सादाब को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।







