सरायमोहन स्थित चाय की दुकान के पास से हुई गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
आजमगढ़, 17 अक्टूबर 2026। आजमगढ़ जनपद में अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरदह पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम सरायमोहन स्थित बदनाम चाय की दुकान के पास से शिवम सरोज उर्फ प्रधान पुत्र राजेश सरोज, निवासी ग्राम सरायमोहन, थाना बरदह, उम्र करीब 22 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
303 बोर का तमंचा बरामद
गिरफ्तार युवक की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .303 बोर और एक जिंदा कारतूस .303 बोर बरामद किया।
पुलिस ने इस मामले में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 332/2026 के तहत धारा 7/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।








