निजामाबाद विधानसभा में AIMIM के संभावित दावेदार मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू सक्रिय, जिला सचिव बनाए जाने के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

आजमगढ़। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र संख्या 348 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के संभावित दावेदार मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू इन दिनों अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में हैं बताया जा रहा है कि उन्हें AIMIM का आजमगढ़ जिला सचिव घोषित किया गया इस जिम्मेदारी के बाद क्षेत्र में उनकी सक्रियता को राजनीतिक दृष्टि से देखा जा रहा है।
मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू समाजसेवा से भी जुड़े हुए हैं इन दिनों वह निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं इस दौरान वह आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं राजनीतिक गलियारों में उन्हें निजामाबाद विधानसभा सीट से AIMIM के संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है फिलहाल मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू की क्षेत्र में सक्रियता और जनसंपर्क अभियान पर लोगों की निगाहें टिकी हैं आने वाले समय में पार्टी संगठन में उनकी भूमिका और चुनावी रणनीति को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।









