पूजा समिति के सदस्यों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, श्रद्धालुओं से प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

गिद्धौर, जमुई से एमडी सद्दाम अंसारी की रिपोर्ट

गिद्धौर (जमुई, बिहार)। गिद्धौर में दुर्गा पूजा मेले का भव्य उद्घाटन किया गया। झाझा के विधायक एवं बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत तथा जमुई की विधायक एवं बिहार सरकार की उद्योग व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान पूजा समिति के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई।

साथ ही लोगों से प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया।








