best news portal development company in india

मतदेय स्थलों के तैयार प्रस्ताव का आलेख्य प्रकाशित

SHARE:

आलेख्य प्रकाशित की गयी मतदेय स्थल की सूची का भली-भांति परीक्षण कर ले,यदि कोई आपत्ति / सुझाव हो तो आज ही उपलब्ध कराएं

आजमगढ़ 20 अक्तूबर 2026 / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, आजमगढ़ एतद्वारा जनपद में अवस्थित समस्त राजनैतिक दलों, जन प्रतिनिधियों एवं सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 343-अतरौलिया, 344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346-मुबारकपुर, 347-आजमगढ़, 348-निजामाबाद, 349-फूलपुर पवई, 350-दीदारगंज, 351-लालगंज (अ०जा०) एवं 352-मेंहनगर (अ०जा०) के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने के उपरान्त आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसका आलेख्य प्रकाशन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक-19.10.2026 (सोमवार) को समस्त विधान विधान सभा मुख्यालय / तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में कर दिया गया है।

जनपद में समस्त सम्मानित मतदाताओं, राजनैतिक दलों एवं जन प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि कृपया आलेख्य प्रकाशित की गयी मतदेय स्थल की सूची का भली-भांति परीक्षण करले तथा यदि कोई आपत्ति / सुझाव हो तो यथाशीघ्र सम्बन्धित तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में आज ही उपलब्ध करा दें, मतदेय स्थलों की सूची किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसील कार्यालय में तथा जनपद की वेबसाइट https://azamgarh.nic.in/draft-publication-of-polling-station 2026/पर निरीक्षण हेतु निःशुल्क उपलब्ध है

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई