क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं
आजमगढ़, 22 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहीं।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने और पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने पर जोर दिया।

आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति जनविश्वास मजबूत करने के लिए जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है








