सील्ड मतपेटिकाएं व अन्य प्रपत्र पुलिस अभिरक्षा में गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जाएगा
आजमगढ़ 23 अक्टूबर 2026// जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 08ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक जनपद-आजमगढ़ में नियत 23 मतदेय स्थलों पर सकुशल सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के पश्चात पीठासीन अधिकारियों द्वारा लायी जाने वाली सील्ड मतपेटिकाओ, सविंद/असंविद प्रपत्रों आदि के लिफाफो को तहसील सदर के 12बी2 मीटिंग हॉल में रखा गया। तत्पश्चात सभी पोलिंग पार्टियो की वापसी के पश्चात सील्ड मतपेटिकाओ एवं गोपनीय अभिलेखो, संविद/असंविद प्रपत्रों के लिफाफों को पीठासीन अधिकारी तथा नियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में आयुक्त, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर/रिटर्निंग आफिसर, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा निर्धारित स्थल पं० दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जा रहा है।








