फोन पर बातचीत, पीछा करने और मारपीट की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई
सरायमीर, आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने किशोरी से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त तालिब पुत्र मिस्टर, निवासी खासडीह (बरईपुर), को गिरफ्तार किया है।
जय पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त किशोरी से फोन पर बातचीत करता था और बहला-फुसलाकर मिलने का प्रयास करता था। मना करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के साथ पीछा करने का भी आरोप लगाया गया है। किशोरी की उम्र 17 वर्ष बताई गई है।
तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 259/2026 के तहत धारा 78, 351(1) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर को उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कौरागहनी नहर पुलिया के पास से अभियुक्त को दोपहर करीब 12:50 बजे गिरफ्तार किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक धीरज कुमार और कांस्टेबल पुनीत कुमार राय, थाना सरायमीर।








