best news portal development company in india

आजमगढ़ में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

SHARE:

आजमगढ़ में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

 

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं। एसएसपी ने शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही मामलों के निस्तारण में गंभीरता बरतने और निर्धारित समयसीमा का पालन करने पर जोर दिया गया।

आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना तथा पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शिकायतों की सुनवाई और उनके निस्तारण की प्रक्रिया पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई