मण्डल के तीनों जनपदों में आबादी से दूर खुले मैदान में, सुरक्षा के साथ लगाये जाएं पटाखों की अस्थायी दुकानें- मण्डलायुक्त
आजमगढ़ 28 अक्टूबर, 2026//मण्डलायुक्त विवेक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार में कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई आगामी सभी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक कर प्रकाश मंे आए जन समस्याओं का तत्काल करायें समाधान- मण्डलायुक्त
मण्डलायुक्त व डीआईजी ने आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पर्व आदि त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सभी थाने, तहसील व जनपद मुख्यालय स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कराने का निर्देश दिया। पीस कमेटी में सम्भ्रान्त नागरिकों व आयोजकों द्वारा उठाये गये जनमानस की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाए। दीपावली पर्व के दृष्टिगत मण्डल के तीनों जनपदों में अवैध पटाखों के दुकान एवं भण्डारण पर मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने प्रभावी निरीक्षण कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देशित किया कि तीनों जनपदों में आबादी से दूर खुले मैदान में चिन्हित स्थलों पर ही अस्थायी पटाखों की दुकानें लगायी जाएं। साथ ही आग से बचाव हेतु सुरक्षा के सभी उपाय जैसे-दुकानों के पास बालू के बोरे, फायर एक्स्टींग्यूसर, दो दुकानों के बीच में मानक दूरी, पटाखों के दुकान के पास ज्वलशील सामग्री न होना, पानी से भरे ड्रम आदि अपनायें जाएं तीनों जनपद में पुलिस विभाग से संबंधित लम्बित विवेचनाओं को मण्डलायुक्त ने निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में मण्डल में प्रमुख अपराध, महिला अपराध, अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न संबंधी अपराध आदि अपराध के बिन्दुओं पर प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया मण्डलीय कानून व्यवस्था की बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल में संचालित अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ऊपर गुण्डा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाए। पुलिस की विशेष इकाईयों आईबी, एलआईयू, आर्थिक अपराध, एसआईटी आदि के कार्याें की भी समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही पर बल दिया गया।
हाल में शम्भुपुर अहरौला हत्याकांड मंे पुलिस द्वारा साहसिक कार्य व सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बचाने एवं उनके सुरक्षित भविष्य हेतु एसएसपी व पुलिस विभाग द्वारा किये गये एवं जिलाधिकारी द्वारा किये गये आर्थिक सहायता कार्य व तीनों परिवारों को विभिन्न योजनाओं में आच्छादित करने पर मण्डलायुक्त व डीआईजी ने सराहना किया शासन के निर्देशानुसार अब मण्डलायुक्त व डीआईजी मण्डल के सभी थानो व तहसीलों के जनता दर्शन में ऑनलाइन जुड़कर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। मण्डलायुक्त व डीआईजी ने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस में आए राजस्व की शिकायतों के समाधान हेतु पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार सहमति पूर्वक समाधान सुनिश्चित कराये बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बलिया ईरज राजा, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ कमलकिशोर कंडारकर, मऊ धु्रव खाड़िया सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।








