best news portal development company in india

आजमगढ़। मेले में विवाद के बाद युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कोतवाली पुलिस ने मोजरापुर से शरद यादव को पकड़ा, गोली लगने से घायल हुआ था 18 वर्षीय निखिल

आजमगढ़, 01 नवंबर 2026। मेले में हुए विवाद के बाद युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त शरद यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह मोजरापुर से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को ग्राम ककरहटा निवासी निखिल यादव (18) गांव के पास लगे मेले में गया था। वहां सौरभ यादव और अजीत यादव के बीच गाली-गलौज हो रही थी। निखिल ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करा दिया था।

आरोप है कि इसी रंजिश में सौरभ यादव ने निखिल को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया और वापस लौटते समय उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली निखिल की दाहिनी जांघ में लगी थी। इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

रविवार को चौकी प्रभारी बलरामपुर उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मोजरापुर से सुबह करीब 9:30 बजे प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त शरद यादव (28), निवासी मनचोभा, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति, कांस्टेबल नीरज कुमार, सुमित कुमार और पंकज शर्मा शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई