best news portal development company in india

चक्रवाती तूफान अर्णव से प्रभावित किसानों को राहत देगी योगी सरकार, विशेष पैकेज लाने की घोषणा

SHARE:

प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता राशि देने के साथ बनेगा विशेष राहत पैकेज, मुख्यमंत्री बोले- किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश। चक्रवाती तूफान अर्णव से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार विशेष राहत पैकेज लाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के साथ ही जल्द विशेष राहत पैकेज लाने की घोषणा की है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। किसानों को तत्काल सहायता देने के साथ उनकी क्षति की भरपाई के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार किया जाएगा।

287.56 करोड़ की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ओवरब्रिज के उद्घाटन सहित 287.56 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले अखिलेश यादव के समय उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति थी? मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर लोग सौ कोस दूर भागते थे, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश की पहचान और सुरक्षा का संकट खड़ा किया गया था।

युवाओं के रोजगार और किसानों की खुशहाली पर सरकार का जोर

योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में युवाओं के रोजगार और नौकरी पर डकैती डाली गई तथा किसानों के चेहरे की खुशहाली छीनी गई। गरीबों के हकों पर भी डकैती डालने का काम किया गया उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे रहा है। सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों पर निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं, वे इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि अराजकता पैदा करने वाले लोग किसान, महिला और भारत की सुरक्षा के विरोधी हैं। ऐसे लोगों और गिरोहों से जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार किसानों को राहत पहुंचाने, युवाओं को रोजगार देने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता के साथ विशेष राहत पैकेज देने की घोषणा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई