best news portal development company in india

आजमगढ़: थाना दिवस में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

SHARE:

मुबारकपुर थाना दिवस में डीएम को पा कर खिले फरियादियों के चेहरे…..

आजमगढ़। जनपद के थाना मुबारकपुर में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न शिकायतों, विशेषकर जमीन से जुड़े विवादों को लेकर पहुंचे।

थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवादों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर जोर दिया, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिले।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment