राजनीतिक मुद्दों पर भी बोले उप्र के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर…..
अतरौलिया (आजमगढ़)। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को मदियापार स्थित रिलायबल ग्रुप के आरपीएस एवं मदर इस्रावती पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुई, जिसके बाद मंत्री ने मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

👉 मदर इस्रावती पब्लिक स्कूल के आकृति, पूर्वी, मोहम्मद असद, सृष्टि गिरी, आरोही भार्गव, अनिकेत, दिव्यांश जायसवाल, अनामिका, सचिन गिरी व आदर्श यादव को मेडल प्रदान किए गए। वहीं आरपीएस ग्रुप नाउपुर के श्रेया यादव, महिमा गिरी, आर्य सिंह और प्रियंजल विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया।

👉 इस अवसर पर मंत्री राजभर ने छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार के प्रयासों से क्षेत्र के बच्चे तहसीलदार, एसडीएम, इंजीनियर और डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित करें और उनके सपनों को साकार करने में सहयोग दें। साथ ही बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की सलाह दी।
राजनीतिक मुद्दों पर भी साधा निशाना

👉 मीडिया से बातचीत में मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी के लखनऊ प्रदर्शन को ‘ड्रामा’ करार दिया। दल-बदल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि अन्य दलों ने भी कई बार अपना रुख बदला है। वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कांशीराम जयंती मनाने को लेकर सवाल उठाए।
👉 कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक अखंड प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या पूजा सिंह एवं वंश बहादुर सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।









