best news portal development company in india

आजमगढ़ में 6 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे दुग्ध अवशीतन केंद्र का लोकार्पण, तैयारियां तेज!

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को भी करेंगे संबोधित…..

आजमगढ़, 5 अप्रैल 2026। जनपद में 6 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विकासखंड बिलरियागंज के कंधरापुर स्थित मिरिया (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप) में आयोजित होगा, जहां वे श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के दुग्ध अवशीतन केंद्र का लोकार्पण करेंगे और एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

👉 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने प्रशासनिक टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

👉 उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उद्योग नीति के तहत स्थापित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का यह दुग्ध अवशीतन केंद्र प्रतिदिन 40 हजार लीटर क्षमता का है। केंद्र से 165 गांव जुड़े हैं और इसमें 3833 महिला दुग्ध उत्पादक सदस्य शामिल हैं, जो वर्तमान में लगभग 25 हजार लीटर दूध का संग्रह कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए 10 कार्मिकों की तैनाती की गई है, वहीं दुग्ध संग्रहण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 18 मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ ही महिलाओं की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment