best news portal development company in india

फुटपाथों पर अतिक्रमण, सड़कों पर खतरा: पैदल चलना हुआ जानलेवा

SHARE:

फुटपाथों पर अतिक्रमण से आए दिन हो रही दुर्घटना…..

रिपोर्ट…डॉ. इम्तियाज अहमद 

जौनपुर ( प्योरलीफ )। शहर में फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पैदल चलना भी जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। सड़कों के किनारे पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों के चलते राहगीरों के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है।

हाल ही में वाजिदपुर तिराहे पर ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय जियालाल कनौजिया की मौत हो गई, जबकि तीन दिन पूर्व पॉलिटेक्निक चौराहे पर ट्रेलर की टक्कर से एक और हादसा सामने आया। इन घटनाओं ने शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फुटपाथों पर पक्का निर्माण और अतिक्रमण के कारण उन्हें मजबूरन सड़कों पर चलना पड़ता है, जहां तेज रफ्तार वाहन हर समय खतरा बने रहते हैं। पॉलिटेक्निक चौराहे से वाजिदपुर तक का मार्ग सबसे ज्यादा संवेदनशील बना हुआ है।

लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर मौन है, जबकि लगातार हो रही दुर्घटनाएं स्थिति की भयावहता को दर्शा रही हैं। राहगीरों की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है।

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ खाली कराए जाएं और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई