best news portal development company in india

आजमगढ़: हेरा पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने रचा इतिहास

SHARE:

फूलपुर के हेरा पब्लिक स्कूल के संस्थापक इंजीनियर तारिक आज़म साहब के दिशा-निर्देशन में इस वर्ष आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

स्कूल के होनहार छात्र शेख उमैर ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया,वहीं प्रांजल कुमार ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और अहमद ने 86.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

इसके अलावा भी कई छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया है, जो स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां सभी टॉपर और मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल अबुल फैज साहब ने छात्रों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं वाइस प्रिंसिपल शाहआलम और प्रबंधक साद आज़म ने भी छात्रों की मेहनत लगन और गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए बतलाया कि हेरा पब्लिक स्कूल की यह उपलब्धि न सिर्फ आजमगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।कार्यक्रम में शिक्षक व अभिभावक क्षेत्र के सम्मानित लोग भी मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रबंधक साद आज़म, प्रिंसिपल अबुल फैज, वाइस प्रिंसिपल शाहआलम, अदनान अल्ताफ, डॉक्टर नौशाद अहमद, रफीक फूलपुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment