best news portal development company in india

जौनपुर: दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानाध्यक्ष घायल

SHARE:

जौनपुर: दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानाध्यक्ष घायल

जौनपुर। जिले के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपये का इनामी बदमाश रवि यादव सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान खेतासराय थानाध्यक्ष केके सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार एक मई की शाम खेतासराय थाना क्षेत्र में बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या में शामिल बदमाश इलाके में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर गोरारी मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष केके सिंह को भी गोली लगी, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई