best news portal development company in india

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़ा; 46 हजार से अधिक लोग लापता

SHARE:

दो शक्तिशाली झटकों से राजधानी काराकस समेत कई शहर तबाह, अंतरराष्ट्रीय बचाव दल राहत अभियान में जुटे

काराकस (रायटर्स): दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी है। राजधानी काराकस और आसपास के इलाकों में सैकड़ों इमारतें धराशायी हो गईं, सड़कें फट गईं और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जबकि मलबे में अब भी बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बुधवार शाम एक मिनट के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए, जिन्हें पिछले एक शताब्दी में वेनेजुएला के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक माना जा रहा है। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 164 बताई गई थी, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह आंकड़ा बढ़कर 589 तक पहुंच गया है। हजारों लोग घायल हैं और मृतकों की संख्या में और इजाफे की आशंका जताई जा रही है।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए बनाई गई वेबसाइट पर 46 हजार से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब भी सैकड़ों लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री कार्लोस अल्वाराडो के अनुसार बड़ी संख्या में शव अस्पतालों और राहत केंद्रों में लाए जा रहे हैं।

भूकंप में आठ अस्पताल, रेड क्रॉस का मुख्यालय और फ्रांसीसी दूतावास सहित कई महत्वपूर्ण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संचार सेवाएं प्रभावित होने से विदेशों में रह रहे लोग अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। भय के कारण हजारों लोगों ने रात खुले मैदानों, पार्कों और पार्किंग स्थलों में बिताई।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) का अनुमान है कि इस आपदा से लगभग 67.6 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें अकेले काराकस के करीब 20 लाख लोग शामिल हैं।

राहत कार्यों में कई देशों ने मदद के लिए अपने बचाव दल भेजे हैं। डोमिनिकन गणराज्य की टीम सबसे पहले पहुंची, जबकि मेक्सिको ने 250, अल सल्वाडोर ने 188, स्पेन ने 100 और कोलंबिया ने 63 बचावकर्मियों को वेनेजुएला रवाना किया है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई