best news portal development company in india

राम मंदिर दान मामले पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- ‘आस्था से खिलवाड़ करने वालों को श्रीराम माफ नहीं करेंगे’

SHARE:

राम मंदिर दान मामले पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- ‘आस्था से खिलवाड़ करने वालों को श्रीराम माफ नहीं करेंगे’

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। आजमगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश ने कहा कि अयोध्या देश और दुनिया के करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे स्थान से जुड़ी किसी भी तरह की अनियमितता बेहद गंभीर है और इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

उन्होंने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को भगवान श्रीराम कभी माफ नहीं करेंगे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सरकार को जांच के लिए समिति गठित करनी पड़ी। उन्होंने सवाल उठाया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अब तक क्या कार्रवाई हुई और इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री लगातार अयोध्या के दौरे करते रहे हैं, तो उन्हें इस तरह की घटनाओं की जानकारी क्यों नहीं थी। उनके अनुसार, यदि सरकार को इसकी जानकारी नहीं थी तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

पंचायत चुनाव के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि एक ओर “वन नेशन, वन इलेक्शन” की बात की जाती है, जबकि दूसरी ओर समय पर पंचायत चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह अब वही बातें कहते हैं जो उनसे कहलवाई जाती हैं।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी जनता के बीच विकास, सामाजिक न्याय, बेहतर शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई