best news portal development company in india

आजमगढ़: महिला से टप्पेबाजी करने वाला अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार, सोने के आभूषण और बाइक बरामद!

SHARE:

आजमगढ़: महिला से टप्पेबाजी करने वाला अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार, सोने के आभूषण और बाइक बरामद

आजमगढ़, 1 जुलाई:

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के आभूषण ठगने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पीड़िता के छीने गए सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, 28 जून को तरवां थाना क्षेत्र के मझवा गांव निवासी सुभावती देवी खरिहानी बाजार किसी निजी कार्य से गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनकी सोने की नथुनी, कान के कनफूल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 30 जून की रात रामप्रताप आदर्श इंटर कॉलेज, बहलोलपुर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से पीड़िता के सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई