best news portal development company in india

जमीनी विवाद और शांति भंग की आशंका में 13 लोग गिरफ्तार, तरवां पुलिस की कार्रवाई

SHARE:

जमीनी विवाद और शांति भंग की आशंका में 13 लोग गिरफ्तार, तरवां पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़, 11 जुलाई। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत तरवां थाना पुलिस ने जमीनी विवाद, पुरानी रंजिश और शांति भंग की आशंका के मामलों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों से 13 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम पट्टीभिखारी में लंबित प्रार्थना पत्रों एवं विवेचना की जांच के दौरान विपक्षी पक्ष को लगातार धमकी देकर पुनः संज्ञेय अपराध करने की आशंका के आधार पर बृजेश यादव को गिरफ्तार किया गया।

वहीं ग्राम पकड़ी कला में जमीनी हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने और मारपीट की स्थिति बनने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नन्दलाल, शेरू राजभर, जोगीन्द्र राजभर और पुष्पा राजभर को हिरासत में लिया, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इसके अलावा ग्राम भिलिहिली में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए श्यामलाल, बृजनाम, भीमसेन, दिनेश कुमार, अंजेश कुमार, रंजना, गणेश राजभर और रूप नारायण को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई की।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक सैना कुमार सहित थाना तरवां के पुलिसकर्मी एवं महिला आरक्षी शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई