best news portal development company in india

प्रसूता मृत्यु प्रकरण: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

SHARE:

प्रसूता मृत्यु प्रकरण: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

माहुल (आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव स्थित शाहनाज मेमोरियल चिकित्सालय में 17 जुलाई को प्रसूता करिश्मा मौर्य की हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को फूलपुर-पवई विधानसभा के पूर्व विधायक अरुणकांत यादव पवई क्षेत्र के नाटी गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

पूर्व विधायक ने मृतका के पति से घटना की जानकारी लेने के बाद कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय कुछ लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय अपने स्वार्थ साधने में लगे थे, जो उनकी गलत मानसिकता को दर्शाता है।

अरुणकांत यादव ने कहा कि घटना के आरोपित चिकित्सक डॉ. अकबर खान और उनकी पत्नी निकहत खान की अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से मिलकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अस्पताल के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग करेंगे। यदि प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर मामले में कठोर कदम उठाने की मांग करेंगे। इस दौरान सुजीत जायसवाल ‘आंसू’, सुधीर राजभर, विवेक राजभर, वैभव मिश्र, श्यामू मिश्र, विजय मौर्य, अंजनीथ मौर्य, पतिराम मौर्य, अभिमन्यु मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई