best news portal development company in india

SNRD पब्लिक स्कूल में AI एवं डिजिटल साक्षरता पर तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

SHARE:

SNRD पब्लिक स्कूल में AI एवं डिजिटल साक्षरता पर तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

आजमगढ़। परिवर्तन सेवा संस्थान की ओर से सिधारी हाईडिल स्थित SNRD पब्लिक स्कूल में बुधवार को “AI, इंटरनेट का दैनिक जीवन में उपयोग एवं उसका सदुपयोग” विषय पर तीन दिवसीय डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट और कंप्यूटर के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में KIET से प्रशिक्षित श्रेयांशी सिंह ने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कंप्यूटर के प्रमुख भागों, उसकी कार्यप्रणाली तथा दैनिक जीवन में कंप्यूटर और इंटरनेट की उपयोगिता की जानकारी सरल एवं व्यावहारिक तरीके से दी।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को Google Maps, Google Earth, ऑनलाइन सर्च, फाइल एवं फोल्डर प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग के साथ-साथ साइबर सुरक्षा और इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिवम तिवारी एवं परिवर्तन सेवा संस्थान के सचिव विवेक पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर शिवम तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट, कंप्यूटर और AI की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय में पांच आधुनिक डिजिटल क्लासरूम विकसित किए गए हैं। उन्होंने परिवर्तन सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में सविता मौर्य, मोहम्मद शाहब जान (साहब सर), विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा परिवर्तन सेवा संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई