best news portal development company in india

छात्रों के समर्थन में फिर बोले सलमान खान, बोले- ‘पढ़ाई और सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता

SHARE:

छात्रों के समर्थन में फिर बोले सलमान खान, बोले- ‘पढ़ाई और सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता

मुंबई। नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के आंदोलन पर अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। पहले छात्रों के समर्थन में भावुक पोस्ट साझा करने के बाद अब उन्होंने एक नई अपील जारी करते हुए छात्रों से शांतिपूर्वक अपने घर लौटने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

सलमान खान ने अपनी नई पोस्ट में लिखा, “पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं। इसलिए छात्रों और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे विश्वास है कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसलिए छात्रों, कृपया अपने माता-पिता के पास और अपने घर लौट जाइए।”

उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी जिक्र करते हुए लिखा, “सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना, हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी। और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।”

इससे पहले भी सलमान खान ने अपने बचपन की स्कूल यूनिफॉर्म वाली तस्वीर साझा करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया था। उन्होंने लिखा था कि यह एक शांतिपूर्ण आंदोलन था, लेकिन इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है। उन्होंने आंदोलन में घायल छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि पेपर लीक एक गंभीर समस्या है और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर छात्रों का एकजुट होना सकारात्मक संकेत है।

सलमान खान की दोनों पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जहां कुछ लोग उनकी अपील का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। अभिनेता की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस और छात्र आंदोलन जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई