सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा
नेपाल सीमा पर 31.6 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार:12 लाख 64 हजार रुपये कीमत बताई जा रही..
सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर। नेपाल-भारत सीमा के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में नेपाल-भारत सीमा के पास पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 31.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने तस्कर मो. यूसुफ मियां को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मो. निकाइल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 64 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।








