best news portal development company in india

रामनगर से जहां दहेज लोभियों ने ली नवविवाहिता की जान! बेड पर मिला शव, अप्रैल में हुई थी शादी

SHARE:

लोकेशन पश्चिम चंपारण रिपोर्ट मोहम्मद इम्तियाज 

रामनगर से जहां दहेज लोभियों ने ली नवविवाहिता की जान! बेड पर मिला शव, अप्रैल में हुई थी शादी

 खबर पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर से जहां दहेज लोभियों ने ली नवविवाहिता की जान! बेड पर मिला शव, अप्रैल में हुई थी शादी

रामनगर (पश्चिम चंपारण): रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव में शुक्रवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान प्रियंका देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी वर्ष अप्रैल महीने में खटौरी गांव निवासी चंदन राम से हुई थी।

मृतका के पिता पूर्णवासी राम ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उनका कहना है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग लगातार मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे। पैसे नहीं मिलने पर प्रियंका के साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

परिजनों का आरोप है कि गुरुवार की रात प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर के बेड पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

रामनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में दहेज हत्या या अन्य अपराध की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई