best news portal development company in india

भंवरनाथ मंदिर में श्रद्धालु की चेन काटते पकड़ी गई महिला, गोरखपुर की आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

भंवरनाथ मंदिर में श्रद्धालु की चेन काटते पकड़ी गई महिला, गोरखपुर की आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र स्थित बाबा भंवरनाथ मंदिर में श्रद्धालु की चेन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ आजमगढ़ और मऊ में पहले से चोरी के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को मातनपुर निवासी राजेश यादव अपनी पत्नी मनोरमा देवी के साथ बाबा भंवरनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला ने कथित तौर पर मनोरमा देवी के गले से चेन काटने का प्रयास किया।

महिला की हरकत पर मनोरमा देवी और आसपास मौजूद अन्य श्रद्धालु महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पीली धातु की एक चेन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,000 रुपये बताई गई है।

सूचना मिलने पर कंधरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी पहचान खुशबू पत्नी रितेश उर्फ दीपक (20), निवासी संसार पट्टी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ आजमगढ़ और मऊ जनपद में चोरी से संबंधित मामले पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई