best news portal development company in india

टॉर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया तो भागे दो युवक, तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार

SHARE:

टॉर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया तो भागे दो युवक, तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्धों ने चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास किया, जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को तड़के करीब 2:39 बजे उपनिरीक्षक इसरार अहमद खान और उपनिरीक्षक प्यारे राम की टीम लोहसरवा मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बिन्दवल की ओर से दो युवक अवैध हथियार लेकर लोहसरवा की तरफ आ रहे हैं।

कुछ देर बाद दो संदिग्ध पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी डालकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ व तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद तारिक पुत्र कुद्दुश निवासी बिन्दवल और शहनवाज उर्फ शेरु पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी खानकाह, थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद तारिक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में मु0अ0सं0 212/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई