best news portal development company in india

मेजवाँ की हुनरमंद महिलाओं से मिलीं शबाना आजमी, देखा तैयार हो रहा फैशन कलेक्शन

SHARE:

मेजवाँ की हुनरमंद महिलाओं से मिलीं शबाना आज़मी, देखा तैयार हो रहा फैशन कलेक्शन

फूलपुर, आजमगढ़। अभिनेत्री एवं निर्देशक शबाना आजमी ने अपने पैतृक गांव मेजवाँ में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर और सिलाई सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कामगार महिलाओं से उनके कार्यों और तैयार किए जा रहे परिधानों के बारे में जानकारी ली।

कामगार महिलाओं ने शबाना आज़मी का गर्मजोशी से स्वागत किया। शबाना आजमी ने महिलाओं के कार्यों में आने वाली समस्याओं का हरसंभव समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बुटीक के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रयास से लोगों को घरेलू रोजगार मिल रहा है। चिकनकारी से जुड़ी महिलाएं बेहतर काम कर रही हैं।

मुंबई में होने वाले फैशन शो के लिए तैयार हो रहे परिधान

महिलाओं ने बताया कि मुंबई में होने वाले फैशन शो के लिए परिधानों की तैयारियां बारीकी से की जा रही हैं। शबाना आज़मी के निर्देशन में कामगार महिलाओं की शूटिंग भी की गई।

सोसायटी के उपप्रबंधक मनोज प्रजापति ने बताया कि अभिनेत्री शबाना आज़मी मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं, जबकि उनकी टीम तीन सितंबर को मुंबई के लिए रवाना होगी। इस दौरान ग्रामीणों ने शबाना आज़मी को विदाई दी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई