best news portal development company in india

पुरानी रंजिश में महिला और बेटियों से मारपीट का आरोप, 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

पुरानी रंजिश में महिला और बेटियों से मारपीट का आरोप, 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

अतरौलिया/आजमगढ़। पुरानी रंजिश को लेकर महिला और उसकी बेटियों के साथ कथित मारपीट व अभद्रता के मामले में अतरौलिया पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर अनिल निषाद, पल्लू निषाद और बहोर निषाद ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। बेटी को बचाने पहुंची महिला और उसकी दूसरी बेटी के साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।

शिकायत में आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की। इसी दौरान महिला की अंगुली दांत से काटने तथा फरसे से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 331/2026 दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की थी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर, निवासी पकड़ियापुर को अतरैठ बाजार से सुबह करीब 9:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई