best news portal development company in india

छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न

SHARE:

रासलीला के मंचन के बाद गाजे-बाजे के बीच राधा-कृष्ण समेत अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र के मुहचुरा गांव में आयोजित छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बुधवार को छठ पूजा और शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। विसर्जन से पूर्व रासलीला का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

शुक्रवार की देर शाम श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच डीजे की धुन पर थिरकते हुए तथा रंग-गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमाओं के साथ विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे लगाए। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं ने फूलपुर क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-32 नहर पुल, हैदराबाद के पास नहर में राधा-कृष्ण, गणेश सहित अन्य प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फूलपुर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। एसआई नवनीत सिंह सेंगर हमराह पुलिसकर्मियों के साथ भीड़ की निगरानी करते रहे।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। छह दिनों तक चले महोत्सव के समापन पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अखिलेश चौहान, राम सरोज चौहान, जय सिंह, सदा सिंह, अजीत चौहान, श्रीतम, प्रीतम, सत्यम, अखिलेश प्रजापति, अजय, विवेक, विमलेश, सूरज, प्रवीण, दिव्यांशु, मगन, प्रशांत, शिवानंद, शैलेंद्र, आलोक, रोशन, रामानंद, लकी, नीरज, मोलू, आयुषु, हिमांशु, संगम, रिशभ, अंश, किसान, सतीश उर्फ चाइना, हरेंद्र, योगेंद्र, सोनू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई