best news portal development company in india

आजमगढ़ में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारियां तेज, 23 मतदान केन्द्र प्रस्तावित !

SHARE:

आजमगढ़ में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारियां तेज, 23 मतदान केन्द्र प्रस्तावित

आजमगढ़ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई बैठक में जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों के नाम और उनके क्षेत्र की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव और आपत्तियां मांगीं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में सभी से सहयोग की अपील की जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 23 मतदान केन्द्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें लालगंज, ठेकमा, मेंहनगर, तरवां, फूलपुर, मार्टिनगंज, अहरौला, पवई, अतरौलिया, कोयलसा, बिलरियागंज, महराजगंज, सगड़ी, हरैया, रानी की सराय, पल्हनी, मुहम्मदपुर, मिर्जापुर, तहबरपुर, जहानागंज, सठियांव के क्षेत्र पंचायत कार्यालय, शिब्ली डिग्री कॉलेज आजमगढ़ और तहसील कार्यालय सदर शामिल हैं बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर सहमति जताई और किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं कराई इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई