best news portal development company in india

शंभूपुर हत्याकांड पर सपा सांसद के सवाल, मासूम शौर्य की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

SHARE:

शंभूपुर हत्याकांड पर सपा सांसद के सवाल, मासूम शौर्य की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुए हत्याकांड के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मृतक अरविंद सिंह के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया।
मीडिया से बातचीत में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने घटना की जांच को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि मासूम शौर्य की मौत किसकी गोली से हुई, यह स्पष्ट होना जरूरी है उन्होंने मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग की।
सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और जांच के बाद सच्चाई सामने आनी चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर मामले को संसद में उठाया जाएगा वहीं, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई