best news portal development company in india

पूर्व की सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर योगी ने बोला हमला,टिप्पणी करना आसान, सुरक्षा हटे तो बन जाएंगे भीगी बिल्ली: सीएम योगी !

SHARE:

पुलिस पदक अलंकरण समारोह में बोले मुख्यमंत्री—2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार, अब कानून-व्यवस्था में बड़ा बदलाव

लखनऊ | 1 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित पुलिस पदक अलंकरण समारोह में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, पुलिस सुधार, तकनीक और सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था को लेकर पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में माफिया का बोलबाला था और माफिया समानांतर सरकारें चलाते थे मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद चैंबर में बैठकर किसी के प्रति टिप्पणी करना आसान है, लेकिन स्वस्थ चिंतन और चर्चा तभी संभव है, जब समाज में सुरक्षा का वातावरण हो। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो और उसे अपने पद का कितना भी गुरूर क्यों न हो, यदि उसकी सुरक्षा हटा दी जाए और अराजकता का माहौल बन जाए तो उसे भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगेगी।

2017 से पहले की कानून-व्यवस्था पर बोले योगी

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश के कई जिलों में माफिया का प्रभाव था और सरकार उनके सामने कमजोर नजर आती थी। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद पुलिस सुधारों को आगे बढ़ाया गया और पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस करने पर जोर दिया गया। उनके मुताबिक प्रदेश में पुलिसिंग के क्षेत्र में विचार, वीरता और तकनीक का समन्वय दिखाई दे रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में तकनीक का इस्तेमाल केवल अपराध होने के बाद उसके खुलासे के लिए नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी किया जा रहा है।

26 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

समारोह में मुख्यमंत्री ने वीर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया  उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार और 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक से अलंकृत किया गया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस बल के लिए 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना बताया गया।

शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता को किया नमन

मुख्यमंत्री ने एसटीएफ के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता को भी याद किया। सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार शामली में हुई मुठभेड़ के दौरान उन्होंने चार अपराधियों का सामना किया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए  समारोह में मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी और परिवार को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी पुलिस के इतिहास में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है और पुलिसकर्मियों की वीरता तथा कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान मिलना पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का विषय है।

सड़क सुरक्षा पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को प्रदेश के सामने बड़ी चुनौती बताते हुए तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए सड़क सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। इसी क्रम में इंटरसेप्टर वाहनों को पुलिस बल में शामिल किया गया है। उन्होंने पुलिस सुधारों के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को भी महत्वपूर्ण बताया समारोह में पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और उनके परिजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई