best news portal development company in india

आजमगढ़। गोसाई की बाजार पुलिस चौकी में जनसुनवाई कक्ष और चौकी प्रभारी कक्ष का एसएसपी ने किया उद्घाटन

SHARE:

जीर्णोद्धार किए गए चौकी परिसर का फीता काटकर किया उद्घाटन, परिसर में किया वृक्षारोपण; संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर सुनीं समस्याएं

आजमगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जनपद के थाना गंभीरपुर अंतर्गत पुलिस चौकी गोसाई की बाजार में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने फीता काटकर जनसुनवाई कक्ष, चौकी प्रभारी कक्ष एवं जीर्णोद्धार किए गए चौकी परिसर का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के उपरांत एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने चौकी परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का नियमानुसार, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी गंभीरपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई