best news portal development company in india

तरवां में ट्यूबवेल से मोटर पंप और बाइक के पुर्जे चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

तरवां में ट्यूबवेल से मोटर पंप और बाइक के पुर्जे चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल से मोटर पंप और पास के खेत से मोटरसाइकिल के पुर्जे चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर पंप, मोटरसाइकिल के विभिन्न पुर्जे और अन्य सामान बरामद किया हैl

पुलिस के अनुसार, ट्यूबवेल से मोटर पंप तथा खेत से मोटरसाइकिल के पुर्जे चोरी होने के संबंध में शिकायत मिलने पर थाना तरवां में मुकदमा संख्या 206/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305, 331(4) और 317(4) में मुकदमा दर्ज किया गया था मामले में कार्रवाई करते हुए तरवां पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को हिमांशु यादव, विशाल यादव, गौतम कुमार, आकाश कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल की सीट, पिछले पहिये के शॉकर, सस्पेंशन, चेन सेट, हीरो इंजन, सुपर स्प्लेंडर की टंकी, टायर, पिछला मडगार्ड, डिग्गी, हेडलाइट, हैंडल, दो स्टेबलाइजर और एक मोटर पंप बरामद किया है पुलिस के मुताबिक, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई